देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार आयुष मंत्रालय और डीजीएचएस ने गर्मी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य सलाह जारी की।किन बातों का रखें ध्यानठंडक देने वाले प्राकृतिक खानपान, योग और सांस संबंधी अभ्यास अपनाएंचक्कर, सिरदर्द, मितली, तेज बुखार और बेहोशी जैसे खतरे के संकेतों पर सतर्क रहेंहीटस्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है, तुरंत इलाज जरूरीबुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।