📖 VG Khabar
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सरकार ने ईंधन की कीमतों में भारी इजाफा करते हुए पेट्रोल को 137 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 458 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
वहीं डीजल की कीमत में 184 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, जिससे डीजल 520 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
यह बढ़ोतरी देश के इतिहास की सबसे बड़ी ईंधन मूल्य वृद्धि में से एक मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि वैश्विक तेल बाजार में उछाल और ईरान से जुड़े तनावपूर्ण हालात का सीधा असर पाकिस्तान पर पड़ा है।