Chhattisgarh

​रायपुर : बसंती नाग बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चूजा पालन से संवर रही आजीविका

📰 VG Khabar

प्रतिमाह 14-15 हजार रुपये की हो रही आमदनी छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे आजीविका संवर्धन प्रयासों के जमीनी स्तर पर सकारात्मक और दूरगामी परिणाम सामने आ रहे हैं।

राज्य शासन द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों और 'सेवा संकल्प अभियान' के माध्यम से नारायणपुर जिले के वनांचल क्षेत्र की महिलाएं अब स्वरोजगार अपनाकर अपनी तकदीर खुद लिख रही हैं।

इसी कड़ी में विकासखंड नारायणपुर के ग्राम पंचायत बेनूर की निवासी श्रीमती बसंती नाग ने इच्छाशक्ति और लगन की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

बसंती नाग स्थानीय 'रिद्धी सिद्धी स्व-सहायता समूह' की एक सक्रिय सदस्य हैं। समूह की बैठकों के दौरान उन्हें IFC परियोजना के तहत चलाए जा रहे चूजा पालन गतिविधि की विस्तृत जानकारी मिली।

आजीविका को नई दिशा देने की सोच के साथ उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।

​रायपुर : बसंती नाग बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चूजा पालन से संवर रही आजीविका

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें