यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दी गई।
पढ़िए पूरी खबर।उल्लेखनीय है कि बैंक यूनियनें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से लगातार तीन दिनों तक देशव्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुकी थीं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था जिसका उद्देश्य बैंक प्रबंधन और सरकार पर अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाना था।
हालांकि रविवार को अंतिम समय में हुई वार्ता में आईबीए ने सकारात्मक रुख दिखाया जिसके बाद यूनियनों ने हड़ताल को टालने का फैसला किया।
इस वार्ता में कर्मचारी हितों और बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई।इस वार्ता का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु फाइव डे वीक यानी सप्ताह में केवल पांच दिन कार्य करने की मांग रही है।