📖 VG Khabar
रायपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक संगठनों ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है।
इसी कड़ी में 4 अप्रैल को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से करीब 25 हजार शिक्षक इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए TET को अनिवार्य बनाना उचित नहीं है और इससे हजारों शिक्षकों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
दिल्ली में होगा राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन शिक्षक संगठनों द्वारा आयोजित यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर का होगा। इसमें विभिन्न राज्यों के शिक्षक संगठन और कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।