Chhattisgarh

विभिन्न ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार हेतु सचिव परिवहन की अध्यक्षता में हुई बैठक

📰 VG Khabar

समय-सीमा में सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने के दिए गए निर्देश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में रायपुर जिले के ब्लैक स्पॉट क्रमशः टाटीबंध, भाठागांव, बेमता-भुइंया, सिलतरा ओवरब्रिज-निको गेट एवं पारागांव-निसदा मोड़ सहित अन्य ब्लैक स्पॉटों में किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों एवं अन्य विभागों द्वारा संपादित कार्यों की समीक्षा बैठक परिवहन विभाग के सचिव श्री एस.

प्रकाश की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव श्री एस.

प्रकाश द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में आवश्यक सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों को चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की वर्तमान स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करने और सड़कों पर किए गए अनाधिकृत अतिक्रमण एवं अवैध ढाबों को हटाने की कार्रवाई करने कहा गया।

शराब दुकानों के आसपास सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यकतानुसार समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं संकेतक बोर्ड स्थापित करने कहा गया है।

विभिन्न ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार हेतु सचिव परिवहन की अध्यक्षता में हुई बैठक

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें