Wed, 3 Jun 2026 · भारत संस्करण
Breaking
केरल: मानसून का धमाकेदार आगमन — आज 1 जून को व्यापक भारी बारिश, गरज और तेज़ हवा का अलर्ट महाराष्ट्र: मुंबई में मानसून 5-6 जून तक आने की उम्मीद; आज बादल छाये, छिटपुट बूँदाबाँदी जारी 1 जून 2026 उत्तर प्रदेश: कई जिलों में बादल और गरज के साथ बारिश, कुछ जगह गर्मी जारी; IMD की चेतावनी 1 जून 2026 राजस्थान: जून का पहला दिन — पूर्व में बादल-बारिश, पश्चिम में गर्मी जारी; IMD अलर्ट 1 जून 2026 मध्य प्रदेश: कई ज़िलों में बादल-गरज और बारिश का अनुमान; नौतपा के बाद राहत जारी 1 जून 2026 छत्तीसगढ़: रायपुर में दोपहर 3 बजे तक 87% बारिश का अनुमान; तापमान 37°C, नौतपा के बाद राहत 1 जून 2026
Wed, 3 Jun 2026
Advertisement
Bollywood

Bhooth Bangla Advance Booking Report: ऐसे कैसे बॉक्स ऑफिस के ‘धुरंधर’ बनेंगे अक्षय कुमार, एडवांस बुकिंग में फिल्म का हुआ ये हाल

Bhooth Bangla Advance Booking Report: अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग जारी ...

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 16 Apr 2026, 3:18 PM Updated: 3 Jun 2026, 7:10 AM Views: 95
X

Bhooth Bangla Advance Booking Report: अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग जारी है, लेकिन स्लो परफॉर्म कर रही है. बुकिंग शुरू होने के 48 घंटे के बाद भी ये फिल्म 1 करोड़ के एडवांस कलेक्शन को पार नहीं कर पाई है.

Bhooth Bangla Advance Booking Report: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 17 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं. 13 अप्रैल की रात मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी. बुकिंग जारी है. हालांकि, रिस्पॉन्स थोड़ा स्लो है.

सैकनिल्क के अनुसार 15 अप्रैल रात 10 बजे तक ‘भूत बंगला’ के सिर्फ 26 हजार 573 टिकट बिके हैं. इसके जरिए फिल्म के खाते में महज 71.84 लाख रुपये आए हैं. ये डेटा रिलीज के पहले दिन के लिए बुक हुए टिकट के हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूत बंगला’ का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है. यानी फिल्म पर ठीक-ठाक पैसा खर्च हुआ है. पर बुकिंग शुरू होने के 48 घंटे के बाद भी ये फिल्म 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है. ये थोड़ा चिंता का विषय है.

अगर आगे भी रिस्पॉन्स स्लो रहा तो ‘भूत बंगला’ के जरिए बॉक्स ऑफिस का ‘धुरंधर’ बनना अक्षय के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यानी कमाई कम हो सकती है. बाकी तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है. एडवांस बुकिंग फिलहाल भले ही स्लो है, लेकिन अगर रिलीज के बाद इसे अच्छे रिव्यू मिलते हैं, लोगों की तरफ से इस फिल्म को सराहा जाता है तो फिर इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हो सकता है और कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है.

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 33 | Total Views: 4489

View Profile