Sat, 16 May 2026 छत्तीसगढ़ संस्करण
Breaking
Dhurandhar 2 OTT: रिलीज के बाद भी नेटफ्लिक्स पर क्यों नहीं दिख रही ‘धुरंधर 2’? Golmaal 5: सिर्फ 22 दिन काम किया और 40 करोड़ ले लिए, अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की फीस ने किया हैरान Welcome 3: अक्षय कुमार की चोरी पकड़ी गई! 18 साल पुरानी इस हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है ‘वेलकम 3’? Welcome To The Jungle Cast: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म वैलकम टू द जंगल की कास्ट में कुल कितने सितारे हैं? मैं उनके लिए पागल हूं, उनके पीछे भागना चाहती हूं…17 साल बड़े किस क्रिकेटर की दीवानी थीं माधुरी दीक्षित? The Last Fight: CID के 1650 एपिसोड पर भारी ये एक एपिसोड, IMDB रेटिंग 9.6
Sat, 16 May 2026
Advertisement
Bollywood

Dhurandhar 2 OTT: रिलीज के बाद भी नेटफ्लिक्स पर क्यों नहीं दिख रही ‘धुरंधर 2’?

Dhurandhar 2 Netflix: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि, रिलीज के बाद भी भारत में ये फिल्म नेटफ्लिक्...

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 16 May 2026, 11:31 AM Updated: 16 May 2026, 2:41 PM Views: 35
X

Dhurandhar 2 Netflix: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि, रिलीज के बाद भी भारत में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दिख नहीं रही है. चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है.

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Netflix: थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग दो महीने के बाद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है. लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी कि मेकर्स इसे ओटीटी पर कब तक रिलीज करेंगे. आखिरकार 15 मई को ये इंतजार पूरा हुआ और ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ गई. ये फिल्म भले ही स्ट्रीम हो चुकी है, लेकिन अगर आप इंडिया से नेटफ्लिक्स पर इसे देखना चाह रहे होंगे तो ये फिल्म आपको शो ही नहीं रही होगी.
इंडिया में नेटफ्लिक्स पर सिर्फ ‘धुरंधर‘ का पहला पार्ट शो हो रहा है, दूसरा नहीं. चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और आप कैसे दूसरे पार्ट को ओटीटी पर देख पाएंगे. दरअसल, मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ के लिए एक नहीं बल्कि दो ओटीटी ऐप से डील की है. पहला नेटफ्लिक्स और दूसरा जियो हॉटस्टार.

नेटफ्लिक्स ‘धुरंधर 2’ का इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग पार्टनर

इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स के साथ पार्नटशिप हुई है और इंडियन ऑडियंस के लिए हॉटस्टार के साथ. यानी अगर आप भारत से बाहर किसी दूसरे देश में रहते हैं तो आप नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर 2’ देख पाएंगे, लेकिन अगर आप इंडिया में हैं तो आपको नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नहीं दिखेगी. क्योंकि इंडिया में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई ही नहीं है. भारत में आपको इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए जियो हॉटस्टार पर रिलीज का इंतजार करना होगा.

जियो हॉटस्टार पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

जियो हॉटस्टार पर ‘धुरंधर 2’ 5 जून को स्ट्रीम होगी. जियो हॉटस्टार की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी गई है. वहीं उससे एक दिन पहले 4 जून शाम 7 बजे हॉटस्टार पर ही इसका ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर भी रखा गया है. कहा जा रहा है कि इस डिजिटल प्रीमियर में मेकर्स इस फिल्म की मेकिंग से जुड़ी चीजें और BTS दिखाएंगे. उसके बाद फिर अगले दिन पूरी फिल्म स्ट्रीम हो जाएगी. तो अगर आप भारत में ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 5 जून का इंतजार करना होगा.

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 33 | Total Views: 3738

View Profile