Sat, 18 Apr 2026 छत्तीसगढ़ संस्करण
Breaking
Sat, 18 Apr 2026
Advertisement
Bollywood

Salman-Rajpal: अब सलमान के राइट हैंड बनेंगे राजपाल, पहले इन 9 फिल्मों से मचाया है धमाल, कितनी HIT, कितनी FLOP?

Salman Khan And Rajpal Yadav Films: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' है. पर रिलीज डेट को लेकर अब भी कन्फ्यूजन बना हुआ...

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 14 Apr 2026, 5:35 PM Updated: 18 Apr 2026, 4:52 PM Views: 25
X

Salman Khan And Rajpal Yadav Films: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' है. पर रिलीज डेट को लेकर अब भी कन्फ्यूजन बना हुआ है. देखना होगा किस तारीख पर सलमान अपनी फिल्म लाते हैं. पर उससे पहले ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर चुके हैं. जिसे वामशी पेडिपल्ली बना रहे हैं और दिल राजू प्रोड्यूसर हैं. सलमान खान की फिल्म में राजपाल की एंट्री की जानकारी मिली थी. पर क्या आप जानते हैं इन 9 फिल्मों में भी साथ दिख चुके हैं.

Salman Khan And Rajpal Yadav Films: जहां सलमान खान फिल्म के स्टार पावर को संभालते थे. तो वहीं राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जनता को हंसाने का काम करते हैं. अबतक जब-जब भी दोनों ने साथ काम किया है, तो इसी प्लान के साथ आगे बढ़े हैं. जल्द सलमान खान दो बड़ी फिल्मों से वापसी करने वाले हैं. पहली अपूर्व लाखिया की ‘मातृभूमि’, जिसकी रिलीज डेट अबतक कंफर्म नहीं हुई है. साथ ही फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जबकि, दूसरी फिल्म का भी ऐलान कर चुके हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे. साथ ही दिल राजू के साथ सलमान खान कोलैबोरेट कर रहे हैं. एक्टर के अपोजिट नयनतारा की एंट्री हो गई है. वहीं, जानकारी मिली थी कि सलमान की फिल्म में राजपाल यादव की भी एंट्री हुई है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दोनों साथ काम कर रहे हों, पहले भी इन 9 फिल्मों में यह जोड़ी साथ दिखी है. जानिए कौनसी हिट रही, तो कौनसी फ्लॉप?
हाल ही में जानकारी मिली कि सलमान खान की एक्शन पैक्ड फिल्म के लिए राजपाल यादव को कास्ट किया है. मूवी में वो सलमान के राइड हैंड का रोल करने वाले हैं, जहां दोनों का एकदम जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिलेगा. यह भी रिपोर्ट में कहा गया कि वो उस रोल के लिए एकदम फिट बैठते हैं. बेशक सलमान खान को राजपाल बहुत पसंद है, पर उन्हें उनकी काबिलियत के आधार पर चुना गया है. अब उनका किरदार किस तरह का होगा, यह क्लियर नहीं है. पर आज हम उनकी पुरानी 9 फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे.
Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 18 | Total Views: 2458

View Profile