Sun, 28 Jun 2026 · भारत संस्करण
Breaking
बाज़ार और सोना: निवेशकों की नज़र वैश्विक संकेतों पर, सतर्क कारोबार 'मन की बात': प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता पर दिया ज़ोर मानसून अपडेट: देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, भारत ने संयम और बातचीत पर दिया ज़ोर फ़ुटबॉल: ईरान वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर, जॉर्डन ने मारी बाज़ी पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: हिंद महासागर में सहयोग और द्विपक्षीय रिश्तों पर ज़ोर
Sun, 28 Jun 2026
Advertisement
Bollywood

Varun Dhawan Quit No Entry 2: दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, बोनी कपूर की फिल्म में बचे बस अर्जुन, अटक गई पिक्चर?

Varun Dhawan Quit No Entry 2: करीब दो साल पहले बोनी कपूर ने सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान स्टारर साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के...

इस खबर की वेब स्टोरी देखें

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 14 May 2026, 12:14 PM Updated: 28 Jun 2026, 9:24 PM Views: 95
X

Varun Dhawan Quit No Entry 2: करीब दो साल पहले बोनी कपूर ने सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान स्टारर साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल का ऐलान किया था. पर अब ऐसा लगता है फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. लेटेस्ट खबर ये है कि वरुण धवन ने भी फिल्म छोड़ दी है. इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने फिल्म को अलविदा कह दिया था.

Varun Dhawan Quit No Entry 2: प्रोड्यूसर बोनी कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल अधर में लट गया है. ‘नो एंट्री 2’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी. इस फिल्म में शुरुआत में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के होने की बात कही गई थी. पर अब पता चला है कि वरुण धवन ने इस फिल्म को छोड़ दिया है. वरुण इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं. इस बीच पता चला कि उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है और फिल्म में उनके होने से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स गलत हैं.
वरुण धवन के फिल्म छोड़ने की बात तब सामने आई, जब इसमें शाहिद कपूर की एंट्री की चर्चा हुई. दरअसल बुधवार को बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट दावा किया कि ‘नो एंट्री 2’ में शाहिद की एंट्री हो गई है. हालांकि शाम होते होते फिल्मफेयर की रिपोर्ट में शाहिद की ‘नो एंट्री 2’ में एंट्री की खबरों को गलत बता दिया गया.

शाहिद की चर्चा के बीच वरुण हो गए बाहर

इधर फैंस शाहिद की ‘नो एंट्री 2’ में एंट्री और एग्जिट की खबरों से दो चार हो ही रहे थे कि न्यूज18 ने दावा कर दिया कि वरुण धवन ने भी फिल्म को बाय बाय कर दिया है. रिपोर्ट में एक इनसाइडर के हवाले से कहा गया है, “‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन के होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. कोई भी अफवाह, जो फिल्म में उन्हें शामिल बता रही है वो झूठी और बेबुनियाद हैं. इस वक्त अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को प्रमोट करने में व्यस्त हैं.”

नो एंट्री 2’ गई होल्ड पर

पिछले साल दिलजीत दोसांझ ने भी फिल्म से खुद को अलग कर लिया था. कहा गया कि उन्होंने क्रिएटिव असहमतियों के चलते फिल्म छोड़ी है. हालांकि बाद में बोनी कपूर ने सफाई दी थी और कहा था कि डेट्स को लेकर बात नहीं बनी. उन्होंने ये भी कहा था कि वो डेट्स मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं. अब फिल्म से वरुण भी बाहर हो गए हैं. वहीं शाहिद की एंट्री पर भी अलग अलग रिपोर्ट्स से कंफ्यूजन है. इनसाइडर ने दावा किया है कि ऐसे में अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म अब होल्ड पर चली गई है. अब इसकी कास्ट में सिर्फ अर्जुन कपूर ही बचे हैं.

पहली ‘नो एंट्री’ में कौन कौन था?

साल 2005 में पहली ‘नो एंट्री’ आई थी. उस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिगड़ी नज़र आई थी. साथ में बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली फीमेल लीड थीं. उस वक्त फिल्म काफी चली थी. 2024 में बोनी कपूर ने फिल्म बनाने की बात कही थी, लेकिन अब लगता है कि ये ठंडे बस्ते में चली गई है.

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 34 | Total Views: 5744

View Profile