RAIPUR EDITION · 26.08.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
गरियाबंद में 6 सितंबर को होगी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये हेडलाइन: रायपुर को बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड का विस्तार, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन रायपुर में विश्वभारती ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल का भव्य शुभारंभ आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने किया सफल रेस्क्यू सोलर ऊर्जा से घटेगा प्रदूषण, बचेगी बिजली और सुधरेगा जीवन स्तर: बृजमोहन अग्रवाल बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर 23 गंभीर मरीजों को PMNRF से 69 लाख की सहायता मंजूर
Wed, 26 Aug 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

गरियाबंद में 6 सितंबर को होगी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये

गरियाबंद। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती ने क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 को

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Published: 26 Aug 2026, 2:35 PM Views: 2
X

गरियाबंद। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती ने क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को ऑनलाइन आयोजित होगी। परीक्षा में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा को लेकर गरियाबंद सर्किट हाउस स्थित सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इसमें क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री के. सुमीत उपाध्याय, जिला अध्यक्ष शारद पारकर, उपाध्यक्ष अजय रोहरा और जिला मंत्री पूरन लाल यादव सहित खिलाड़ी एवं कोच मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रांत मंत्री के. सुमीत उपाध्याय ने जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और कोच से चर्चा की। उन्होंने खेल गतिविधियों, खिलाड़ियों की समस्याओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गरियाबंद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का विकास होता है। क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा युवाओं को खेलों के इतिहास और व्यापक जानकारी से जोड़ने का प्रयास है।

6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 का आयोजन 6 सितंबर को सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे के बीच ऑनलाइन किया जाएगा। प्रतिभागियों को 20 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। न्यूनतम 12 वर्ष आयु वाले व्यक्ति इसमें शामिल हो सकते हैं। परीक्षा मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट के माध्यम से दी जा सकेगी। परीक्षा के लिए 20 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

परीक्षा में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दो विजेताओं को, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये छह विजेताओं को और चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपये 11 विजेताओं को दिया जाएगा। पुरस्कार चैतन्य कुमार कश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किए गए हैं। 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

क्रीड़ा भारती उपाध्यक्ष अजय रोहरा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, कोच और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में शामिल होने की अपील की।

ऑनलाइन पंजीयन शुरू

परीक्षा के लिए पंजीयन क्रीड़ा भारती की वेबसाइट www.kreedabharatikgp.org के माध्यम से किया जा सकता है। व्यक्तिगत या समूह के रूप में पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन भुगतान के बाद पंजीयन प्रक्रिया पूरी होगी। परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र अगले दिन शाम 4 बजे के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे।

बैठक में संजीव साहू, सूरज महादिक, गिरीश शर्मा, दीपक सरवैया, सलीम मेमन, विकास रोहरा, अमित ठक्कर, दानवीर साहू, राहुल साहू, महेंद्र यादव, नितिन बखरोया, वंजारी जी, खुमन साहू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

D

Dipti

Staff Reporter at VG Khabar.

Published: 9 | Total Views: 57