RAIPUR EDITION · 16.11.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
ताज़ा खबर: ​रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ (SDRF) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आयोजित की ताज़ा खबर: जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की रायपुर शहर इकाई का चुनाव संपन्न; श्री परमेश्वर कन्नौजे अध्यक्ष व श्री नीलांबर सिन्हा सचिव निर्वाचित ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क
Tue, 17 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

ताज़ा खबर: जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक* भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रो

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 16 Nov 2026, 11:25 PM Views: 1
X

जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक* भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा* जनजातीय लोकनृत्यों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से गूंजा टाउन हॉल, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान* रायपुर, 16 नवंबर 2026/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जि पढ़िए पूरी खबर।

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

समारोह की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने रेखांकित किया कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान का आह्वान कर जनजातीय अधिकारों की रक्षा की। उनका जीवन त्याग, साहस और अटूट देशभक्ति का एक महान उदाहरण है।

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

सांसद श्रीमती वर्मा ने आगे कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति को संजोए रखा है। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह, गेंदसिंह और गुंडाधूर के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इन वीरों की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि बस्तर जैसे क्षेत्रों में शांति और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के माध्यम से जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के खंड में जनजातीय कलाकारों ने गोंडी, हल्बी और बिंझवारी लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मांदर और झांझ की थाप पर थिरकते कलाकारों और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। विधायक श्री दीपेश साहू और श्री ईश्वर साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय समाज के शौर्य और स्वाभिमान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बलिदानों से भरा है और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने इस अवसर पर जनजातीय कल्याण के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट साझा की। उन्होंने एकलव्य विद्यालयों, छात्रवृत्ति योजनाओं और वन अधिकार पट्टों के वितरण के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में शिक्षा, खेल, कला और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 124 | Total Views: 414

View Profile