RAIPUR EDITION · 25.08.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने किया सफल रेस्क्यू सोलर ऊर्जा से घटेगा प्रदूषण, बचेगी बिजली और सुधरेगा जीवन स्तर: बृजमोहन अग्रवाल बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर 23 गंभीर मरीजों को PMNRF से 69 लाख की सहायता मंजूर सावन के अंतिम रविवार भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा निर्देश, मस्जिद-मदरसों में तिरंगा फहराने की अपील छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगान और तिरंगा फहराने का निर्देश, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश
Tue, 25 Aug 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

खरोरा पाइपलाइन कार्य से जनसुरक्षा पर बढ़ी चिंता

खरोरा में पाइपलाइन कार्य के दौरान खुले गड्ढों, धूल और कीचड़ से जनता परेशान, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल।

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Aameen Published: 9 May 2026, 5:03 PM Updated: 9 May 2026, 5:03 PM Views: 89
X

खरोरा नगर में पीएचई विभाग द्वारा चल रहे पाइपलाइन विस्तार और मरम्मत कार्य को लेकर आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक ओर नगर में वर्षों पुरानी और जर्जर पाइपलाइन को बदलने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नगर के कई हिस्सों में सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जबकि जहां गड्ढों को बंद किया गया है वहां की स्थिति पहली बारिश में ही खराब हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी केवल हल्की बारिश हुई है और सड़कें दलदल जैसी बन गई हैं। यदि आने वाले दिनों में भारी बारिश हुई तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने और निर्माण के दौरान आम जनता की सुरक्षा का ध्यान रखने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि केवल औपचारिकता निभाकर या “थूक पालिश” जैसे कार्य से समस्या का समाधान नहीं होगा।

मुख्य मार्गों पर बढ़ी परेशानी

खरोरा नगर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल तिगड्डा चौक से पुराने थाना रोड तक सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही वाला क्षेत्र है। सड़क पर फैली धूल और मिट्टी के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं बारिश के बाद कीचड़ से हालात और खराब हो गए हैं।

स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क की खुदाई के बाद उचित तरीके से मरम्मत नहीं की जा रही है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या संबंधित विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। नगर के कई मोहल्लों और गलियों में भी महीनों से गड्ढे खुले पड़े हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

जर्जर पाइपलाइन बनी बड़ी समस्या

जानकारी के अनुसार नायकतांड पम्प हाउस से पूरे खरोरा नगर में पानी सप्लाई किया जाता है। यहां वर्षों पुरानी पाइपलाइन अत्यधिक जर्जर हो चुकी थी। पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा था। आधा पानी रास्ते में ही बह जाता था और शेष पानी टंकियों तक पहुंच पाता था।

इसके अलावा पाइपलाइन बार-बार फटने के कारण नगर में पेयजल संकट की स्थिति बन जाती थी। कम दबाव और कम पानी की वजह से आज भी खरोरा के कई इलाकों में नियमित जल सप्लाई नहीं हो पा रही है। नागरिक लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।

नए पाइपलाइन विस्तार कार्य की शुरुआत

नगर की जल समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सेन, समस्त पार्षदों और सीएमओ की पहल पर नए पाइपलाइन विस्तार कार्य की शुरुआत की गई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह परियोजना खरोरा नगर के लिए भविष्य में बड़ी राहत साबित होगी।

पाइप निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया है कि नई पाइपलाइन अत्यंत मजबूत तकनीक से तैयार की गई है और इसकी गुणवत्ता इतनी बेहतर है कि अगले 100 वर्षों तक टूट-फूट की संभावना बेहद कम रहेगी। यदि यह दावा सही साबित होता है तो नगरवासियों को लंबे समय तक जल संकट से राहत मिल सकती है।

जनता ने मांगी गुणवत्ता और जवाबदेही

हालांकि लोगों का कहना है कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को सुविधा देना होना चाहिए, लेकिन यदि कार्य अधूरा छोड़ दिया जाए या गुणवत्ता विहीन तरीके से किया जाए तो वही विकास परेशानी बन जाता है। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा कराया जाए, सड़कों की मरम्मत गुणवत्ता के साथ हो और खुले गड्ढों को तुरंत बंद किया जाए।

नगरवासियों का मानना है कि जब शासन के कार्यों के लिए पूरा भुगतान लिया जाता है तो कार्य में भी पूरी जिम्मेदारी और गुणवत्ता दिखाई देनी चाहिए। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से भी निगरानी बढ़ाने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की है।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

A

Aameen

Staff Reporter at VG Khabar.

Published: 48 | Total Views: 2692

View Profile