RAIPUR EDITION · 16.11.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
ताज़ा खबर: ​रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ (SDRF) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आयोजित की ताज़ा खबर: जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की रायपुर शहर इकाई का चुनाव संपन्न; श्री परमेश्वर कन्नौजे अध्यक्ष व श्री नीलांबर सिन्हा सचिव निर्वाचित ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क
Tue, 17 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मिर्च की खेती से दशमत साहू की बदली जिंदगी

मिर्च की खेती से दशमत साहू की बदली जिंदगी दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 40 क्विंटल मिर्च का किया उत्पादन और विक्रय, 2 लाख रुपये की सकल बिक्री सारंगढ़

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:45 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:55 PM Views: 0
X

मिर्च की खेती से दशमत साहू की बदली जिंदगी

दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 40 क्विंटल मिर्च का किया उत्पादन और विक्रय, 2 लाख रुपये की सकल बिक्री

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2026

ग्राम मल्दा-अ की श्रीमती दशमत साहू ने मिर्च उत्पादन को अपनी आजीविका का जरिया बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने खेती को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए मिर्च उत्पादन एवं विक्रय का कार्य शुरू किया। मेहनत का परिणाम यह रहा कि अब तक उन्होंने 40 क्विंटल मिर्च की तुड़ाई कर पूरी उपज का विक्रय कर लिया है। दशमत साहू के खेत से एक बार में लगभग 10 क्विंटल मिर्च की तुड़ाई हुई। अब तक कुल 40 क्विंटल मिर्च का उत्पादन कर उसका विक्रय लगभग 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया गया। इस तरह मिर्च की बिक्री से 2 लाख रुपये की सकल बिक्री हुई। खेती से प्राप्त इस आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सहारा देने के साथ ही आगे भी आजीविका गतिविधि को बढ़ाने का विश्वास दिया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दशमत साहू ने यह दिखाया है कि ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से आय के नए अवसर तैयार कर सकती हैं। मिर्च उत्पादन से मिली आमदनी ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। अब वे स्वयं अपनी आर्थिक गतिविधि को आगे बढ़ाने के साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान में सामने आ रही बदलाव की ऐसी कहानियां

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं और आजीविका गतिविधियों से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने लाया जा रहा है। दशमत साहू की कहानी भी इसी बदलाव की एक मिसाल है। महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने खेती को आय का माध्यम बनाया और अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ीं। मल्दा-अ की दशमत साहू के लिए खेत में उगी मिर्च अब केवल फसल नहीं, बल्कि परिवार की आय और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। 40 क्विंटल मिर्च का विक्रय और 2 लाख रुपये की सकल बिक्री उनकी मेहनत और आजीविका गतिविधि के सफल परिणाम को दर्शाती है।

समाचार क्रमांक-855// गुलाब डड़सेना

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 124 | Total Views: 414

View Profile