RAIPUR EDITION · 24.08.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने किया सफल रेस्क्यू सोलर ऊर्जा से घटेगा प्रदूषण, बचेगी बिजली और सुधरेगा जीवन स्तर: बृजमोहन अग्रवाल बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर 23 गंभीर मरीजों को PMNRF से 69 लाख की सहायता मंजूर सावन के अंतिम रविवार भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा निर्देश, मस्जिद-मदरसों में तिरंगा फहराने की अपील छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगान और तिरंगा फहराने का निर्देश, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश
Mon, 24 Aug 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

सावन के अंतिम रविवार भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा

गरियाबंद। सावन के अंतिम रविवार को गरियाबंद जिले के मौरदा स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालु और कांवड़िये

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Published: 24 Aug 2026, 1:05 PM Updated: 24 Aug 2026, 7:09 PM Views: 3
X

गरियाबंद। सावन के अंतिम रविवार को गरियाबंद जिले के मौरदा स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालु और कांवड़िये भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पूरे धाम में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इसी अवसर पर रायपुर के क्लोज फ्रेंड ग्रुप मॉर्निंग क्लब की ओर से भूतेश्वरनाथ धाम में भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद वितरित कर सेवा की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान क्लब के सदस्यों ने भगवान भूतेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

भंडारे के आयोजन में अमोल गरुड़ी, परमांसद सिंह, मंगलेश्वर सिंह, नितिन पांडे, संतोष सिंह, संतोष यादव, मार्तण्ड सिंह, अनुराग, सुजीत कसलेवाल, तागेशकुमार और मनोज झा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

क्लब सदस्य अमोल गरुड़ी ने कहा कि सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ महादेव की सेवा करने का अवसर मिलना पूरे ग्रुप के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए पुण्य का कार्य है। क्लब भविष्य में भी सामाजिक और धार्मिक सेवा गतिविधियों में सहभागिता करता रहेगा।

वहीं, नितिन पांडे ने कहा कि सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की बड़ी संख्या आस्था का प्रतीक है। भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा कर सभी सदस्यों को आत्मिक संतुष्टि मिली।

सुबह से ही धाम में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने जल लेकर भगवान भूतेश्वरनाथ का अभिषेक किया। भक्ति, आस्था और सेवा के इस संगम ने सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ धाम में विशेष बना दिया।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

D

Dipti

Staff Reporter at VG Khabar.

Published: 6 | Total Views: 29