RAIPUR EDITION · 16.11.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
ताज़ा खबर: ​रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ (SDRF) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आयोजित की ताज़ा खबर: जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की रायपुर शहर इकाई का चुनाव संपन्न; श्री परमेश्वर कन्नौजे अध्यक्ष व श्री नीलांबर सिन्हा सचिव निर्वाचित ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क
Tue, 17 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

‘तीखी मिर्च’ से घुली जीवन में मिठास

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दशमत साहू ने कमाए 2 लाख रुपए, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन जब एक साथ मिलते हैं, तो बदलाव की नई इबारत लिखी

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:46 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:54 PM Views: 0
X

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दशमत साहू ने कमाए 2 लाख रुपए, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन जब एक साथ मिलते हैं, तो बदलाव की नई इबारत लिखी जाती है। छत्तीसगढ़ शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत ग्रामीण अंचल से सफलता की ऐसी ही एक प्रेरक कहानी सामने आई है, जहाँ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम मल्दा-अ की श्रीमती दशमत साहू ने मिर्च की वैज्ञानिक व व्यवस्थित खेती से न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणापुंज बन गई हैं।

​पारंपरिक खेती की सीमाओं से बाहर निकलकर आजीविका के नए अवसर तलाश रहीं दशमत साहू 'दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह' से जुड़ीं। समूह से मिलने वाले सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें उन्नत कृषि की ओर प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए व्यावसायिक स्तर पर मिर्च का उत्पादन शुरू किया।

         ​अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने खेत से गुणवत्तापूर्ण मिर्च की भरपूर पैदावार हासिल की। चरणबद्ध तरीके से की गई तुड़ाई में उन्हें हर बार लगभग 10 क्विंटल मिर्च प्राप्त हुई और इस तरह अब तक वे कुल 40 क्विंटल मिर्च की सफलतापूर्वक बिक्री कर चुकी हैं। औसतन 5,000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उपज का विक्रय करने पर उन्हें 2 लाख रुपये की सकल बिक्री प्राप्त हुई।

       ​जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के माध्यम से शासकीय योजनाओं और आजीविका संवर्धन गतिविधियों से आ रहे ऐसे ही सकारात्मक परिवर्तनों को सामने लाया जा रहा है। दशमत साहू की यह सफलता दर्शाती है कि कैसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। खेती से हुई इस शानदार आय ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयां दी हैं, जिससे वे आज ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल बन चुकी हैं।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 124 | Total Views: 414

View Profile