RAIPUR EDITION · 31.08.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू, 10 वर्षीय जगराज ने सिम्युलेटर पर लिया ड्राइविंग अनुभव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान गुरुचरण सिंह होरा ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बोले- राखी रिश्तों और विश्वास का बंधन युवा और खेल शक्ति से बनेगा विकसित भारत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में 6 सितंबर को होगी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये हेडलाइन: रायपुर को बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड का विस्तार, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन
Mon, 31 Aug 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

युवा और खेल शक्ति से बनेगा विकसित भारत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, 27 अगस्त। एम्स रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं और खिलाड़ियों को राष्ट्र निर्माण

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Published: 29 Aug 2026, 2:38 PM Views: 2
X

रायपुर, 27 अगस्त। एम्स रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं और खिलाड़ियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन को युवाओं और खिलाड़ियों के साथ सुना।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उनकी आकांक्षाएं, विचार और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी युवा शक्ति के बल पर वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें युवाओं की भागीदारी और उनके सुझावों को महत्व दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश के करीब 8 लाख युवाओं की आवाज सीधे सरकार तक पहुंच रही है और उनकी अपेक्षाओं के आधार पर खेल एवं विकास से जुड़ी नीतियों को दिशा दी जा रही है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के प्रति आभार जताया।

खेल सिखाता है अनुशासन और नेतृत्व

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत और हार या पदक हासिल करने का माध्यम नहीं है। खेल व्यक्ति के भीतर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, फिटनेस और खेल भावना विकसित करता है। मैदान में नियमों और अंपायर के फैसले का सम्मान करने की सीख जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अनुशासन बनाए रखने में मदद करती है।

उन्होंने कहा कि यदि खेल भावना और अनुशासन राजनीति तथा सामाजिक जीवन में भी दिखाई दे, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उनके अनुसार खेल का मैदान जीवन की महत्वपूर्ण सीख देने वाला केंद्र है।

सांसद खेल महोत्सव में 80 हजार लोगों की भागीदारी

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उल्लेख करते हुए अग्रवाल ने बताया कि इसमें करीब 80 हजार लोगों की भागीदारी हुई। उन्होंने इसे खेलों के प्रति बढ़ती जनभागीदारी और जागरूकता का उदाहरण बताया।

महोत्सव में पारंपरिक एवं ग्रामीण खेलों को भी शामिल किया गया। अलग-अलग आयु वर्गों—18 वर्ष से कम, 18 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक—के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि उद्देश्य समाज के हर वर्ग को खेलों से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में आयोजित ट्राइबल गेम्स का भी उल्लेख किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से वनांचल तथा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है।

नशामुक्त समाज का आह्वान

सांसद ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। सांसद अग्रवाल ने सभी से स्वास्थ्य और देश के गौरव के लिए किसी न किसी खेल से जुड़ने की अपील की।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

D

Dipti

Staff Reporter at VG Khabar.

Published: 13 | Total Views: 82