Sun, 21 Jun 2026 · भारत संस्करण
Breaking
होर्मुज बंद होने के ईरान के ऐलान से पहले ही तीन भारतीय टैंकर 8.6 लाख टन तेल लेकर होर्मुज से गुजरे पिता की हत्या के केस में छूट गए सभी आरोपी, क्या बगावत का फैसला बदलेंगे ओमप्रकाश राजे निंबालकर, जानें क्या कहा महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी: 7 की मौत, 25 घायल; शनिवार को प्रसाद लेने के लिए भीड़ जुटी थी NEET री-एग्जाम कल, एमपी में सेंटर से सीसीटीवी चोरी: देशभर में 1.38 लाख से ज्यादा कैमरों से होगी निगरानी डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच 'फोटो मुद्दे पर विवाद' गहराया, अमेरिकी राष्ट्रपति के नए बयान पर इटली पीएम की तीखी प्रतिक्रिया संभावित एमपी में 10 दिन लेट है मानसून, IMD ने बताया कब तक आएगा; आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Sun, 21 Jun 2026
Advertisement
Bollywood

जान्हवी कपूर-शाहिद कपूर की जोड़ी पहली बार साथ, नई फिल्म की चर्चा पर टिकी नजरें!

जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसे अमित शर...

इस खबर की वेब स्टोरी देखें

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 7 May 2026, 10:53 AM Updated: 22 Jun 2026, 1:35 AM Views: 66
X

जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसे अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे. इस फ्रेश जोड़ी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है.

बॉलीवुड में जब भी कोई नई फ्रेश जोड़ी बनने की खबर सामने आती है, तो फैंस के बीच एक्साइटमेंट अपने आप बढ़ जाती है. कुछ ऐसा ही माहौल इन दिनों देखने को मिल रहा है, जहां दो अलग-अलग जनरेशन के पॉपुलर सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करने की तैयारी में हैं. बात हो रही है जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर की, जिनकी जोड़ी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि दोनों एक्टर्स पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि जाह्नवी कपूर जल्द ही शाहिद कपूर के साथ एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं. जिसे मशहूर डायरेक्टर अमित शर्मा डायरेक्ट करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी होगी, जो मॉडर्न रिश्तों और इमोशन्स को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करेगी. खास बात ये है कि अगर ये प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो ये पहली बार होगा जब जाह्नवी और शाहिद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे.

रिलेशनशिप जर्नी पर बेस्ड होगी फिल्म

यही वजह है कि इस जोड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड रोल को लेकर एडवांस बातचीत में हैं और मेकर्स भी इस नई जोड़ी को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. फिल्म की कहानी एक रिलेशनशिप जर्नी पर बेस्ड बताई जा रही है, जिसमें प्यार, कन्फ्यूजन और इमोशन्स को कॉमिक अंदाज में दिखाया जाएगा. साथ ही ये फिल्म यूथफुल अप्रोच के साथ आज के दौर के रिश्तों को दर्शाने की कोशिश करेगी.

शूटिंग को लेकर भी सामने आई खबर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, वहीं जाह्नवी कपूर भी लगातार अलग-अलग फिल्मों में नजर आ रही हैं. ऐसे में दोनों का साथ आना एक बड़ा सिनेमाई सरप्राइज साबित हो सकता है. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू हो सकती है, जब शाहिद अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पूरे कर लेंगे. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है, लेकिन खबरों ने अभी से ही इस फिल्म को चर्चा में ला दिया है.


Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 33 | Total Views: 5246

View Profile