Mon, 29 Jun 2026 · भारत संस्करण
Breaking
नितिन गडकरी-शिवराज सिंह चौहान की तरह देवेंद्र फडणवीस को प्रधानमंत्री की रेस से हटाने की साजिश, उद्धव ठाकरे के गंभीर आरोप ब्रेकिंग: राम मंदिर दान घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...' अमेरिका-ईरान में फिर से जंग शुरू होने का खतरा टला! दोनों हमले रोकने पर राजी, दोहा में होर्मुज पर करेंगे बातचीत एक तस्वीर... जिसने बदल दिया पूरे यूरोप का मूड, जिस पल का इंतजार था, वह आखिर कैमरे में कैद हो गया केतन मर्डर केस: सिया को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुलिस, सामने हुआ सीन रीक्रिएशन, एक्सक्लूसिव वीडियो
Mon, 29 Jun 2026
Advertisement
Bollywood

Welcome To The Jungle Cast: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म वैलकम टू द जंगल की कास्ट में कुल कितने सितारे हैं?

Welcome To The Jungle Movie Cast: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की चर्चा काफी समय से है. इस फिल्म की कास्ट पर डिटेल्स आ गई हैं. मा...

इस खबर की वेब स्टोरी देखें

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 15 May 2026, 11:49 AM Updated: 29 Jun 2026, 11:35 PM Views: 172
X

Welcome To The Jungle Movie Cast: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की चर्चा काफी समय से है. इस फिल्म की कास्ट पर डिटेल्स आ गई हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म में इतने सितारे नजर आएंगे जितने कभी पहले नहीं देखे गए. ऐसे में आइए फिल्म की रिलीज से पहले जानते हैं कि वेलकम टू द जंगल फिल्म में कुल कितने स्टार्स हैं.

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं क्योंकि इसमें कई सारे स्टार्स नजर आने वाले हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म 250 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं अब अक्षय कुमार की ये मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म भी सिनेमाघरों में कुछ समय में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. आइए जानते हैं कि वेलकम टू द जंगल फिल्म में कुल कितने सितारे हो सकते हैं.
फिल्म की लीड कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में फीमेल लीड में 4 स्टार्स हैं. इसमें रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं.
फिल्म की अन्य कास्ट की बात करें तो इसमें राजपाल यादव, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, श्रेयस तलपड़े, शारिब हाशमी, मुकेश तिवारी, इनामुलहक, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, जैकी श्रॉफ, आफताब शिवदसानी और फरीदा जलाल नजर आएंगी.
फिल्म की बात करें तो वेलकम टू द जंगल पॉपुलर वेलकम फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. इस सीरीज के पहले दो पार्ट्स काफी पसंद किए गए वहीं अब तीसरे पार्ट की बारी है. फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने कहा था.
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे हैवान, गोलमाल 5 और वेडात मराठे वीर दौडले सात नाम की फिल्मों का हिस्सा हैं. वहीं वे अनीज बाज्मी के साथ भी एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं जो एक हिट साउथ कॉमेडी फिल्म से इंस्पायर्ड मानी जा रही है.

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 34 | Total Views: 5759

View Profile